News Saga Desk
बाघमारा : बरोरा क्षेत्र के बेनीडीह लिंक साइडिंग में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी संजय उद्योग के अधीन संचालित एक हाइवा में गुरुवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में पूरा हाइवा जलकर खाक हो गया, जबकि हाइवा चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद साइडिंग में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि हाइवा काफी दिनों से खराब हालत में था। आग बुझाने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आग बेकाबू हो गई। बाद में बीसीसीएल की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हाइवा पूरी तरह जल चुका था। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां
डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...
No Comment! Be the first one.