भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की संगठनात्मक चर्चा

दुमका, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बीच संथाल परगना दौरे के दौरान दुमका परिसदन भवन में रविवार को मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओ ने पार्टी संगठन और राज्य की राजनीति से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा किया।

विशेष रूप से संताल परगना के उन मुद्दों पर चर्चा हुई जिसके आधार पर भाजपा इस इलाके में जनता के बीच पहुंच रही है।

रघुवर-बाबूलाल मुलाकात के दौरान संताल परगना में भाजपा संगठन को मजबूत करने और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ है। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने पर चर्चा हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिनों से संताल परगना के प्रवास पर हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को सुबह इंटरसिटी ट्रेन से दुमका पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 21 जून को पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में एक आदिवासी संगठन की ओर से आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

रविवार को रघुवर दास साहिबगंज के भोगनाडीह में अमर शहीद सिदो कान्हू मुर्मू के वंशजों से भेंट करेंगे और बरहेट में जन चौपाल कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गत लोकसभा और विधान सभा चुनावों में संताल परगना में भाजपा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। लोकसभा में भाजपा को पहले से जीती हुई दुमका सीट भी गवां देनी पड़ी थी। वहीं विधानसभा चुनाव में सभी चार सिटिंग सीटों सहित 18 में 17 सीटों पर भाजपा (एनडीए) को हार का सामना करना पड़ा था।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More