भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ ने पकड़े 20 सोने के बिस्किट, अनुमानित कीमत 2.31 करोड़ रुपये

कोलकाता, उत्तर 24 परगना ज़िले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 20 सोने के बिस्किट जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

बीएसएफ की 59वीं बटालियन के जवानों ने बुधवार को जीतपुर सीमा चौकी के पास एक संदिग्ध साइकिल सवार को रोका। तलाशी के दौरान साइकिल के पिछले पहिए में असामान्य उभार दिखाई दिया, जिसकी जांच करने पर उसमें से सोने के 20 बिस्किट बरामद किए गए।

बरामद सोने का कुल वजन 2.367 किलोग्राम है, जिसकी बाज़ार में अनुमानित कीमत 2.31 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। हालांकि, जब्तगी की कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि बरामद सोने को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार को बीएसएफ की 67वीं बटालियन के जवानों ने लक्ष्मीपुर सीमा चौकी के पास करीब 2.43 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया था। बीएसएफ लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के प्रयासों को विफल करने के लिए अभियान चला रही है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More