मतदाता जागरुकता अभियान में जोर-शोर से जुटीं जीविका दीदियां

News Saga Desk

अररिया | अररिया जिले में 11 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में नेता से लेकर जनता तक में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में मतदाताओं को जागरूक करने की कवायद भी तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में जिले के सभी नौ प्रखंडों की जीविका दीदियां खुद जागरूक होने के साथ-साथ दूसरे मतदाताओं को भी जागरूक करने में लगी है।

इसके तहत गुरुवार को जीविका दीदियों ने जगह-जगह इकट्ठा होकर मतदान करने को लेकर शपथ लिया और लोगों को मतदान के दिन अपना मतदान निश्चित रूप से करने की अपील की, जिससे कि अधिक-से-अधिक लोगों की चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित हो सके और मतदान का प्रतिशत बढ़ सके।

जीविका दीदियों की ओर से मेंहदी, रंगोली, सामूहिक शपथ ग्रहण, प्रभात फेरी, रात्रि चौपाल आदि गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।

Read More News

Read More