मातेश्वरी सरस्वती का स्मृति दिवस ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया

रांची, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम अध्यक्ष मातेश्वरी सरस्वती (जगदम्बा) के स्मृति दिवस रविवार को हरमू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया।

दीप प्रज्ज्वलन से प्रारंभ इस कार्यक्रम में डॉ. सुबोध ने उन्हें “बुद्धि की देवी” बताया। मंजूला केडिया, संजय सर्राफ, निर्मल बुधिया, नरेश बंका और अमरेंद्र विष्णुपुरी ने उनके जीवन, तप और शिक्षाओं को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

सेवा केंद्र की संचालिका बी.के. निर्मला बहन ने कहा कि जैसे ब्रह्मा बाबा ज्ञान सूर्य थे, वैसे ही मातेश्वरी ज्ञान चंद्रमा थीं। उनकी वाणी में शीतलता और आत्मिक शक्ति थी। इस अवसर पर बालिकाओं की ओर से नाटिका का मंचन और गाइडेड मेडिटेशन कराया गया। अंत में सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More