News Saga Desk
रांची : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर केन्द्रीय सरना समिति द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 जनवरी से किया गया। इसी क्रम में सोमवार, 5 जनवरी 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा मैच का उद्घाटन कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरनाथ चौधरी, नान्हे कच्छप हाहप, आदिवासी बचाव संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, नामकुम प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष चामू बैक, बैंक ऑफ इंडिया ऑल इंडिया महासचिव सुनील लकड़ा, चडरी पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा, पिंकू साहू, विजय शर्मा (प्रिंसिपल, निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल), गोविंद उरांव, मुन्ना लकड़ा, शैलेश सिंह, एदलहातू सरना समिति अध्यक्ष गुड्डू मुंडा, झारखंडी कलाकार क्षेत्रीय सोसाइटी के सचिव मोनू राज, पूर्व पार्षद नकुल तिर्की, समाजसेवी अमूल कच्छप, खिजरी के पूर्व मुखिया प्रदीप कुजुर, पर्री कच्छप, सतीश मिंज, रवि सागर, सुमित टोप्पो, परमेश्वर लकड़ा, सुनील मुंडा, प्रकाश मंडा, सूर्यकांत मुंडा, छात्र नेता अमृत मुंडा, आदिवासी छात्र संघ अध्यक्ष विवेक तिर्की, उत्तम मुंडा, सुनील महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खेल मुकाबलों की बात करें तो दिन का पहला मैच अभिमन्यु मुंडा नामकुम फुटबॉल क्लब और आदिवासी छात्रावास की टीम के बीच खेला गया, जिसमें अभिमन्यु मुंडा नामकुम फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला मुंडा राजा और पाहन ब्रदर्स के बीच हुआ, जिसमें मुंडा राजा विजेता रहा। इसके बाद दोनों विजेता टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट तक चले संघर्ष के बाद अभिमन्यु मुंडा नामकुम फुटबॉल क्लब ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आयोजकों ने बताया कि मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को पहला मैच बांडा मुंडा फुटबॉल क्लब और वीर कोचा फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला निर्मल ब्रदर्स और एबीसीपी फुटबॉल क्लब के बीच होगा।
इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पाहन श्री जगलाल पाहन, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, अमर टोप्पो, शशि टोप्पो, शंभू टोप्पो, सागर राणा, संदीप मंडल, मुन्ना हेंब्रम, रवि सागर, पवन लोहार, राजीव रंजन, सुनील केरकेट्टा, रमेश उरांव, शोभा कच्छप, किरण तिर्की, मुकेश मुंडा, संतोष मुंडा, आशीष मुंडा, महादेव मुंडा सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
No Comment! Be the first one.