मिशन मैदान- रूफटॉप पर आकार लेने लगे इनडोर गेमिंग जोन

News Saga Desk

लखीमपुर खीरी : परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए तैयार मिशन मैदान योजना अब जमीन पर आकार लेने लगी है। इस ऑपरेशन के तहत रूफटॉप पर तैयार किए जा रहे निर्माणाधीन इनडोर गेमिंग जोन की प्रगति जानने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सीडीओ अभिषेक कुमार संग नगर क्षेत्र के ईदगाह और कांशीराम कॉलोनी में संचालित परिषदीय विद्यालय में निर्माणाधीन इनडोर गेमिंग जोन की प्रगति जानने लिए निरीक्षण किया।

डीएम ने कहा कि गेमिंग जोन निर्माण में सुरक्षा मानकों को शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने गेमिंग जोन में फ्लोर मैट, गेमिंग जोन की बाहरी व आंतरिक दीवारों पर खेल से संबंधित चित्रण आदि के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। गेमिंग जोन में उपलब्ध कराई जाने खेल सामग्री और गतिविधियों के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसे तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि प्रथम चरण में जिले के 1000 परिषदीय विद्यालयों को अपना खेल मैदान (गेमिंग जोन) मिलेगा। वृहद स्तर पर स्थान उपलब्धता वाले 205 परिषदीय विद्यालयों में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल बैडमिंटन के खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। 765 विद्यालयों में खो-खो कबड्डी वालीबाल और बैडमिंटन के खेल मैदान विकसित होगे। वही खेल मैदान की अनुपलब्धता वाले 30 विद्यालय चिन्हित किए गए हैं, जहां रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन विकसित किए जाएंगे, इसमें कैरम, चेस, माइंड गेम, सिमेट्री गेम, टेबल टेनिस खेल गतिविधियां होंगी।

बताते चलें कि छात्रों के शारीरिक स्वास्थ्य और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने 1,000 स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाले आउटडोर खेल के मैदान बनाने की एक अभिनव परियोजना शुरू की है। परियोजना का उद्देश्य वॉलीबॉल, बैडमिंटन और कबड्डी जैसे खेलों के लिए सुरक्षित, टिकाऊ और स्पष्ट रूप से चिह्नित खेल क्षेत्रों का निर्माण करना है। साथ ही, सीमित स्थान वाले स्कूलों के लिए रचनात्मक समाधान प्रदान करना है। ये खेल के मैदान छात्रों में टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देंगे, जिससे उनके समग्र विकास और कल्याण में योगदान मिलेगा।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More