मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 अक्टूबर को गोपालगंज और सिवान में करेंगे चार चुनावी सभाएं

News Saga Desk

पटना | जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 22 अक्टूबर (मंगलवार) को गोपालगंज और सिवान जिले में दो अलग-अलग जगह पर चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय झा भी मौजूद रहेंगे।

संजय झा ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री की पहली सभा 11.10 बजे गोपालगंज जिले के भोरे, कुचायकोट और हथुआ में होगी।इसके बाद मुख्यमंत्री इसी जिले के बरौली, गोपालपुर 12.25 बजे दूसरी सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सिवान जिले में अपराह्न 01:40 बजे, राजकृत उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज मैदान, राजपुर (प्रखंड-रघुनाथपुर) में, जबकि दूसरी सभा अपराह्न 02:55 बजे, उच्च विद्यालय का खेल मैदान, महमूदपुर (प्रखंड-बड़हरिया) में करेंगे।

दोनों ही जिलों में मुख्यमंत्री की होने वाली सभाओं को देखते हुए प्रशासनिक और दलगत स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सिवान और गोपालगंज जिले में उम्मीदवारों के द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान तेज़ हो गयी है। दीपावली पर्व के समाप्त होते ही जिले का राजनीतिक माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। अब राष्ट्रीय नेताओं के आगमन से चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

Read More