मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम ने एयरपोर्ट पर लगाया खेजड़ी की पौधा

News Saga Desk

बीकानेर | ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा केंद्रीय क़ानून मंत्रालय के सहयोग से बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर “जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल ” अभियान की शुरुवात की गई। इस अभियान की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर.गवई ने भारत के केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ खेजड़ी का पौधा लगाकर किया।

इस अवसर पर ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्रकृति संरक्षण पर अनेकों अनेक कार्य हो रहे है। प्रधानमंत्री के विज़न को आगे बढ़ाते हुए इस अभियान की शुरुवात की। इस अभियान की थीम “जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल ” है।

पौधारोपण कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, राजीव वर्मा, अंशु भारद्वाज, तेजाराम मेघवाल, जगदीश सोलंकी, पंकज अग्रवाल, मुकेश कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More