मोतिहारी में महिला साइबर अपराधी गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

पूर्वी चंपारण।साइबर थाना पुलिस ने एक महिला साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर कई फर्जी प्रोफाइल से एकांउट बना रखी थी।महिला उस एकांउट से गांव की लड़कियों के बारे न केवल झूठी अफवाहें फैलाती थी बल्कि पुरुषों की तस्वीरों को एडिट कर उसे आपत्तिजनक बनाकर ब्लैकमेल करती थी।शिकायत मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस उक्त महिला की गतिविधियो पर काफी समय से नजर रख रही थी।साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी महिला का सुराग लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि बंजरिया थाना क्षेत्र के मजीद आलम व हफीजर्उर रहमान नामक लोगो ने महिला के खिलाफ थाने में आवेदन दिया था,जिसके बाद जांच शुरू की गई।तकनीकी जांच के बाद बंजरिया के जटवा गांव निवासी रूकैया खातून (21) को चिरैया थाना से गिरफ्तार किया गया।

उन्होने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस कारगुजारी में इसके साथ और कौन-कौन शामिल है और कितने लोगो को इसका शिकार बनायी है।

डीएसपी ने कहा कि जिले में साइबर अपराध करने वालो पर कड़ी नजर रखी जा रही है।ऐसे में सोशल मीडिया किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करने से बचे।उन्होने लोगो ऐसा करने वालो की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More