Newssaga Desk
पश्चिम सिंहभूम | जिले के चक्रधरपुर शहर में भगत सिंह चौक के समीप स्थित एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार रात चोरों ने पलक सलूजा की दुकान की छत की एस्बेस्टस सीट काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब दो से ढाई लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन, अन्य कीमती सामान और काउंटर में रखी नकदी चुरा ली। रविवार सुबह जब दुकानदार पलक सलूजा ने दुकान खोली तो अंदर का दृश्य देख वह हैरान रह गए। दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था और कई महंगे मोबाइल फोन और नकदी गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी की इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
No Comment! Be the first one.