NEWS SAGA DESK
चाईबासा। चाईबासा नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष सह उद्योगपति व समाजसेवी स्वर्गीय सीताराम रुंगटा की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस ने बासाटोंटो में जरूरतमंदो के बीच 200 कंबल का वितरण किया। सभी कंबल एस,आर, रुंगटा ग्रुप के द्वारा उपलब्ध कराया गया था। मुख्य अतिथि विघायक प्रतिनिधि घनश्याम दारबार और एस,आर, रूंगटा ग्रुप के सीएसआर किशन ठाकुर,मुस्कान महिला समिति के सचिव शमीम खानम ,जोबा महिला समिति के अध्यक्ष रीना डांगिल ने कमल वितरण किया। इस अवसर पर कॉन्फ्रेंस का अध्यक्ष मोअज्जम बिहारी ने कहा कि रुंगटा परिवार की ओर से हमेंशा किसी न किसी रूप से हर सामुदाय को सहयोग पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार 16सालो से कांफ्रेंस गरीबों को ठंड से कुछ राहत पहुंचाने का उद्देश्य से कम्बल वितरण किया जाता रहा है।इस मौके पर सुखमती बानरा, सुगंघी गोप, मुस्कान, भगीरथ, फैजअहमद,मो,काशीमुददीन,मो,सोएब,असलम मंसूरी,मो,सहजाद,अनुप सिन्हा,मो, शहनवाज,मो, बबलू,मो,इरशाद,मो, इश्तियाक, समेत कांफ्रेंस के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
बिहार की राजनीति में एक युग का हुआ अंत ! आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
बिहार की राजनीति में सोमवार को एक अहम मोड़ आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की...
No Comment! Be the first one.