News Saga Desk
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नाेएडा में 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहली बार समाज कल्याण विभाग भी प्रतिभाग करेगा। इस ट्रेड शो में विभाग के स्टाल पर समावेशी विकास की झलक देखने को मिलेगी।
समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने इस संबंध में विभाग के तैयारियों को लेकर की पदाधिकारियों संग रविवार को बैठक की। उन्होंने बताया कि आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए समाज कल्याण विभाग से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के 20 बच्चों का चयन किया जा रहा है। इसमें 10 बालक और 10 बालिकाएं शामिल हैं।
No Comment! Be the first one.