रांची का सबसे महंगा पूजा पंडाल आज से खुलेगा, खर्च हुए 1 करोड़ रुपये

News Saga Desk

Durga Puja Pandal Ranchi: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन आज से शुरू हो रहा है। गुरुवार को दो बड़े पंडालों का पट भक्तों के लिए खोला जाएगा, जबकि शुक्रवार से शहर के अधिकांश पूजा पंडालों का उद्घाटन होगा।

श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति का भव्य पंडाल

जिला स्कूल मैदान में बने श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन आज शाम 7 बजे होगा। यह पंडाल रांची का सबसे महंगा पूजा पंडाल है, जिसकी भव्यता देखने लायक है। स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर बनाए गए इस पंडाल पर करीब 90 लाख रुपये की लागत आई है, जबकि पूरे आयोजन में लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

बूटी मोड़ का आकर्षण – ऑपरेशन सिंदूर थीम

महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ के पंडाल का उद्घाटन आज शाम 6 बजे राज्यपाल करेंगे। यहां ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें भारत का विशाल मानचित्र और शानदार लेजर शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस पंडाल में भक्तों को मां दुर्गा की शक्ति के साथ देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

अन्य पंडाल उद्घाटन का कार्यक्रम

  • भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार: 26 सितंबर, शाम 5 बजे – विशेष रूप से 31 कन्याओं को दुर्गा रूप में आमंत्रित कर उद्घाटन।
  • ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति, बंगला स्कूल: 26 सितंबर, शाम 7 बजे – उद्घाटन करेंगे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री।
  • ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति, बालकृष्णा स्कूल: 26 सितंबर, शाम 7 बजे – उद्घाटन करेंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और प्राचार्या दिव्या सिंह।
  • चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड: 26 सितंबर – उद्घाटन करेंगे संजय सेठ, सीपी सिंह और सुदेश महतो।
  • रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति: 26 सितंबर, शाम 6:30 बजे – विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्घाटन।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More