रांची नगर निगम वाटर टैक्स कलेक्शन के लिए चलायेगा विशेष अभियान

रांची, 25 नवम्बर (हि. स.)। रांची नगर निगम ने शहरी क्षेत्रों में वाटर टैक्स कलेक्शन के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस संबंध में सोमवार को निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में वाटर टैक्स कलेक्शन के कामों में गति लाने के उद्देश्य से चयनित एजेंसी पब्लिकेशन और स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड तथा जलापूर्ति शाखा के कर्मियों के साथ एक बैठक की गयी। इसमें उप प्रशासक ने कई जरूरी निर्देश भी दिए।

डोर टू डोर हर घर में टैक्स कलेक्टर जाएंगे और इससे संबंधित बिल उपभोक्ताओं को देंगे। राजस्व वसूली के कार्य में गति लाते हुए शीघ्र दिए गए टारगेट को पूरा किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं का मीटर खराब हो चुका है या बदल दिया गया है, उन्हें जल्द ही एक औसत बिल दिया जाएगा। अवैध रूप से वाटर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित किया जाएगा और कनेक्शन को रेगुलराइज किया जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में जलापूर्ति शाखा के इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और अन्य भी उपस्थित थे

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More