News Saga Desk
जयपुर | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड शुक्रवार 19 से रविवार 21 सितंबर तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा आयोजित करेगाा। इस भर्ती परीक्षा में लगभग 24.75 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। न्यूनतम 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 53,749 पद भरे जाएंगे।
बोर्ड सचिव बीसी बधाल ने बताया कि बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों की संख्या होने के कारण परीक्षा को छह पारियों में विभाजित किया गया है। तीनों दिन परीक्षाएं दो पारियों सुबह दस से दोपहर बारह और दोपहर तीन से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 38 जिलों में बने 1200 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा छह पारियों में आयोजित होगी। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग होगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी रहेगी और परिणामों की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कॉपी चेक के जरिए की जाएगी, ताकि नकल और फर्जीवाड़े की हर संभावना खत्म की जा सके।
इससे पूर्व कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि हर अभ्यर्थी की प्रवेश पर बायोमेट्रिक और फेस-स्कैनिंग से गुजरना होगा। बोर्ड अध्यक्ष ने महिला अभ्यर्थियों से अपील की है कि पारिवारिक अवसरों, विवाह आदि के चलते हाथों पर मेहंदी लगाने से बचें, ताकि बायोमेट्रिक प्रक्रिया में कोई व्यवधान न आए। साथ ही जींस और धातु वाले बटन/ज़िप वाले परिधान से बचते हुए ड्रेस कोड की पालना करें, ताकि मेटल डिटेक्टर चेकिंग में कठिनाई न हो।
No Comment! Be the first one.