राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में शुरू हुई है पथ संचलन की श्रृंखला

News Saga Desk

देहरादून | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केदारनगर की बस्तियों में पथ संचलन कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज शाह नगर बस्ती से पथ संचलन किथा गया।

कल कार्यक्रम शाम 4 बजे डिफेंस कॉलोनी, देहरादून से प्रारंभ हुआ और संचलन गोरखपुर चौक – विधानसभा – शिवलोक – गोरखपुर चौक होते हुए वापस डिफेंस कॉलोनी में समाप्त हुआ। परंपरागत गणवेश में सजे स्वयंसेवकों ने घोष दल की धुन पर अनुशासित पंक्तियों में कदमताल किया। संचलन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) केडी सिंह ने की। इस अवसर पर संघचालक केएन. भट्ट, नगर कार्यवाह हरेन्द्र कण्डारी और विभाग प्रचारक धनंजय विशेष रूप से संचलन में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग प्रचारक धनंजय ने शाखा के महत्व, हिन्दू समाज के एकीकरण, संगठन के उद्देश्य और समाज सेवा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उनके उद्बोधन ने उपस्थित जनों को संघ के मूल सिद्धांतों और राष्ट्रहित के लिए सेवा की भावना से परिचित कराया।

पथ संचलन में विभिन्न आयु वर्ग के सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन समाज में अनुशासन, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणासाेत साबित होता है।

शाहनगर बस्ती का यह कार्यक्रम आरएसएस की शताब्दी वर्षगांठ पर न केवल ऐतिहासिक क्षण बना, बल्कि स्थानीय समाज के लिए जागरूकता और प्रेरणा का प्रतीक भी रहा। कार्यक्रम में विभाग, महानगर और नगर कार्यकारिणी टोली उपस्थित थीं।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More