वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

NEWS SAGA DESK

नवादा। वर्ष प्रतिपदा पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नवादा नगर के विभिन्न सड़कों पर पथ संचलन कर आम नागरिकों को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए भारत के उज्जवल भविष्य के लिए राष्ट्रीयता की भावना जगाने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रभारी डॉ अशोक कुमार ,प्रदीप कुमार, सुबोध कुमार , डॉक्टर आर पी साहू के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवकों ने फल गली अवस्थित अपने जिला कार्यालय से बाजे गाजे के साथ पथ संचलन किया।

पथ संचलन के बाद नवादा के गांधी इंटर स्कूल के मैदान में बौद्धिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारकों ने वर्तमान परिदृश्य में भारत की चुनौतियों तथा राष्ट्रीय भावना के महत्व पर चर्चा करते हुए एक-एक नागरिकों को सनातन की रक्षा के लिए आगे आने का हवन किया है ।नवादा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अरविंद कुमार के आवास पर संक्षिप्त बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें भारत वासियों को राष्ट्रीय भावना को जगा कर नए भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

इधर कौआकोल में हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 के प्रवेश के अवसर पर प्रखण्ड के स्वंयसेवकों ने पथ संचलन किया। इस दरम्यान स्वंयसेवकों ने ड्रेस कोड में कौआकोल एवं रानीबाजार का भ्रमण किया।

गिरजा सरस्वती शिशु मंदिर कौआकोल से निकाले गए पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने हिन्दू नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दरम्यान लोगों ने वन्दे मातरम,भारत माता की जय,नव वर्ष मंगलमय हो आदि उदघोषों के साथ बाजार का परिभ्रमण किया।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More