विरार में बविआ की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

News Saga Desk

मुंबई | वसई-विरार मनपा की प्रथम महिला महापौर प्रवीणा हितेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता और बहुजन विकास आघाड़ी के संघटक सचिव व प्रवक्ता अजीव पाटिल के मार्गदर्शन में विरार पूर्व की बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह रविवार देर शाम जीडी गार्डन हॉल, विवा तारांगण, विरार पूर्व में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बहुजन विकास आघाड़ी विरार पूर्व के सभी पूर्व सभापति, नगरसेवक, नगरसेविकाएं, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पत्रकार मित्र और शुभचिंतक उपस्थित थे।

महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रथम महिला महापौर प्रवीणा हितेंद्र ठाकुर का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित मान्यवरों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रवीणा ठाकुर ने उपस्थित महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के साथ ही उनके कार्य क्षेत्र में होने वाली जनसमस्याओं की लेकर उनको सुझाव व निराकरण करने का विश्वास दिलाया। संघटक सचिव अजीव पाटिल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बहुजन विकास आघाड़ी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार माना।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More