शहीद विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि

रांची, देशव्यापी कार्यक्रम की कड़ी में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक सेक्टर तीन गोलचक्कर एचईसी, धुर्वा रांची स्थित प्रतिमा स्थल पर देश के आजादी के अमर शहीदों और सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मौके पर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह आयोजन अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को किया गया।

इस अवसर पर अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के उतराधिकारी वंशज और झारखंड सेनानी कोष, गृह मंत्रालय के सदस्य लाल प्रवीर नाथ शाहदेव ने कहा कि भारत सरकार के आपरेशन सिन्दूर की सफलता मनोबल को ऊंचा करने वाला है। उन्होंने कहा कि अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक सेक्टर तीन गोलचक्कर, एचईसी पार्क के गेट को आपसी सहयोग से एक जुलाई तक निर्माण करा दिया जाएगा।

मौके पर उन्होंने बताया कि पप्पू चक्रवर्ती की ओर से गेट के निर्माण के लिए संबंधित व्यक्ति को आदेश दे दिया गया है। अगला कार्यक्रम एक जुलाई को इसी स्थल पर किया जाएगा और श्रमदान के तहत पार्क को सुंदर बनाया जाएगा।

इसी कड़ी में गुमला के तेलंगा खड़िया के गांव नागफेणी घाघरा में भी तेलंगा खड़िया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर रवी दत्त, पप्पु चक्रवर्ती,सजल बनर्जी, राजेश कुमार, शहीद अहमद,जिकरनल्ला अंसारी सुरेश कुमार राहुल कुमार,अजय नायक,गणेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

Read More News

झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज: रांची-कोडरमा में तेज हवा और बारिश, 4-6 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और शाम होते-होते रांची...

महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहला देने वाली खबर: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ’त

महाराष्ट्र के डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भयावह हादसा हुआ।...

Read More