सुगौली में देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण | सुगौली थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अवनीश सिंह के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत चिकनौटा पोखरा के पास एक युवक किसी बड़ी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देखते ही संदिग्ध युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस के जवानो उसे दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार युवक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के गोबरी गांव निवासी खुश मोहम्मद का पुत्र बिट्टू मियां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि आरोपी किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहा था।

थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और उससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क की भी छानबीन की जा रही है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More