स्वतंत्रता सेनानी पं. राजकुमार शुक्ला के जयंती समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

News Saga

पूर्वी चंपारण : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व जदयू नेता दिव्यांशु भारद्वाज ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से औपचारिक भेंट के दौरान 23 अगस्त को मोतिहारी में आयोजित चंपारण सत्याग्रह के पुरोधा स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ला जी की 149वीं जयंती समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

उन्होने मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता सेनानी पं.राजकुमार शुक्ल के सम्मान में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव से संबंधित पत्र भी सौपा है। जिसमे कहा गया है,कि पंडित राजकुमार शुक्ल जी के नाम पर मोतिहारी में एक अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी की स्थापना की जाए, ताकि चंपारण के युवाओं को खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके और शुक्ला जी का योगदान भावी पीढ़ियों तक पहुंचे।

मोतिहारी नगर के किसी प्रमुख स्थल,चौराहे अथवा सड़क का नामकरण पंडित राजकुमार शुक्ला जी के नाम पर किया जाए, जिससे जनमानस को उनके प्रति गौरव और सम्मान का अनुभव हो। जदयू नेता दिव्यांशु भारद्धाज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए विचार हेतु संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया है।

उन्होने कहा आशा है,कि पत्र के आलोक में बिहार सरकार पंडित राजकुमार शुक्ला जी के अद्वितीय योगदान को चिरस्थायी बनाने हेतु सकारात्मक कदम उठाएगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More