स्वाति जोशी को मिला सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय शोधार्थी का पुरस्कार

News Saga Desk

नैनीताल | डीएसबी परिसर नैनीताल की जंतु विज्ञान विभाग की शोधार्थी स्वाति जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्हें सेंट्रल कॉलेज काठमांडू, कुकुरोवा विश्वविद्यालय तुर्की, अनुसंधान एवं विस्तार निदेशालय एफयू चितवन तथा आईएएएस त्रिभुवन विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘‘वर्ल्ड कांग्रेस क्लाइमेट चेंज एंड इट्स इफेक्ट सीसीआईई-2025’’ में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय शोधार्थी का पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनके द्वारा भारतीय मेजर कार्प में पाए जाने वाले बैक्टीरिया की पहचान और पृथक्करण पर दी गयी अपने शोध कार्य की प्रस्तुति पर प्राप्त हुआ है।

स्वाति नैनीताल जनपद के हल्द्वानी निवासी जीवन चंद्र जोशी और बीना जोशी की पुत्री हैं। वह प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट और प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंदरवाल, प्रो. ललित तिवारी, निदेशक नीता बोरा शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. मनोज कुमार आर्य, डॉ. हिमांशु लोहानी, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. उज्मा सिद्दीकी, डॉ. हेम चंद्र जोशी सहित अनेक शिक्षकों व शोधार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। स्वाति इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More