NewsSaga Desk
हजारीबाग | झारखंड पुलिस ने शनिवार को हजारीबाग जिले के सिंघरावा गांव स्थित सत्यनाम भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेन्सी के गोदाम से गैस सिलिंडर चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के सिलिंडर भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार गोदाम के एक शिकायतकर्ता ने स्थानीय थाने में सिलेंडर चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया और फिर तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से छह गैस सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) और चोरी के अन्य सामान बरामद किये हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपितों में हजारीबाग के चौपारण थाने के निवासी ओम कुमार टिटही, चौपारण थाने के ही निवासी इलियास अंसारी मलिकाना और बरही थाने के निवासी विजय गुप्ता शामिल हैं। पुलिस ने आज दोपहर बाद अदालत के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया है।
No Comment! Be the first one.