हाथियों से प्रभावित इलाकों का नियमित निगरानी करे वन विभाग : सांसद

NewsSaga Desk

खूंटी | सांसद कालीचरण मुंडा से शुक्रवार को सिमडेगा के वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर ने मुलाकात की। इस दौरान जिले में हाथियों के उत्पात और उससे प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा हुई। सांसद के खूंटी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाथी पीड़ित परिवारों को तत्काल लाभ उपलब्ध कराया जाए और विभाग प्रभावित इलाकों में नियमित निगरानी सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसलिए रेंजर समय-समय पर हाथी से बचाव की सामग्री ग्रामीणों तक पहुंचाएं। सांसद ने ली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी, वहीं सांसद कालीचरण मुंडा अपने दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को सिमडेगा पहुंचे।

इस दौरान सिविल सर्जन ने सांसद से मुलाकात की। मौके पर कालीचरण मुंडा ने सिविल सर्जन से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। सांसद ने विशेष रूप से एम्बुलेंस की उपलब्धता और उनकी कार्य स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं, चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की तैनाती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज की सुविधा की स्थिति की भी समीक्षा की।

सांसद मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा आम जनता से सीधे जुड़ी हुई है। इसलिए इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि एम्बुलेंस सेवा सुचारू रूप से चले और मरीजों को समय पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More