हिसार : पुलवामा हमले पर भाजपा सांसद की टिप्पणी शर्मनाक : योगेश सिहाग

हिसार। भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा पहलगाम हमले को लेकर दिए गए विवादित बयान की कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा शहीदों के बलिदान पर सवाल उठाना और महिलाओं की वीरता पर टिप्पणी करना अत्यंत शर्मनाक और असंवेदनशील है।योगेश सिहाग ने रविवार काे कहा कि पहलगाम में 26 लोगों की शहादत को ‘जोश की कमी’ कहना न सिर्फ अपमान है, बल्कि भाजपा की सोच को भी उजागर करता है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सांसद का यह बयान शहीदों की शहादत और उनके परिवारों के त्याग का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से लगातार शहीद परिवारों का अपमान हो रहा है। इससे साफ है कि वो इसके माध्यम से अपने राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व सही मायनों में पीड़ितों के साथ है तो उसे ऐसे असंवेदनशील बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनको पार्टी से बाहर करने का काम करना चाहिए।एडवोकेट योगेश सिहाग ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ऐसे मामलों में राजनीतिक हित साधने का प्रयास किया है। ऐसा पुलवामा हमले सहित अनेक मामलों में साफ हो गया है। भाजपा केवल राष्ट्रभक्ति और सेना के नाम पर वोट बटोरना चाहती है। यही कारण है कि आज भाजपा की नसों में खून की बजाय सिंदूर दौड़ रहा है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More