हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस टीम का छात्राें ने किया विराेध

रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित नवीन सरना कॉलेज हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के कारण पुलिस ने कार्यवाही को रोक दिया है और छात्रों को समझाने की कोशिश कर रही है।

शनिवार को मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल हॉस्टल खाली कराने पहुंची थी। लेकिन हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान तैनात हैं।

बिशु उरांव नामक व्यक्ति हॉस्टल की जमीन पर दावेदारी कर रहा था। इसको लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा था। जहां से कोर्ट ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया है और जिला प्रशासन को दखलदिहानी दिलाने का आदेश दिया है।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More