रांची के 12 लोग नेपाल में हिंसक आंदोलन में फंसे, होटल से बाहर निकलने पर रोक

News Saga Desk

रांची। नेपाल इन दिनों उग्र विरोध-प्रदर्शनों की चपेट में है। राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच रांची के 12 लोग काठमांडू में फंसे हुए हैं। ये सभी 9 सितंबर को रोट्रेक्ट क्लब ऑफ जीनिया के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नेपाल पहुंचे थे। फिलहाल सभी सदस्य एक होटल में ठहरे हैं और सुरक्षित बताए जा रहे हैं। क्लब की पूर्व अध्यक्ष सलोनी अरोड़ा ने जानकारी दी कि नेपाल में 11 और 12 सितंबर को कार्यक्रम निर्धारित था। हालांकि सभी सदस्य दो दिन पहले ही पर्यटन के उद्देश्य से वहां पहुंचे थे। तभी अचानक हालात बिगड़ गए और सड़कों पर हिंसक आंदोलन भड़क उठा।

कर्फ्यू और सुरक्षा घेरे में रांची के लोग

सलोनी के अनुसार, बुधवार सुबह से नेपाल आर्मी ने स्थिति संभालने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। रांची से गये सभी लोग होटल में ही बंद हैं और उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कर्फ्यू लागू होने से होटल से बाहर निकलना पूरी तरह प्रतिबंधित है। सलोनी ने यह भी बताया कि वह भी नेपाल जाने की योजना बना रही थीं, लेकिन आखिरी समय में यात्रा टल जाने से वहां नहीं पहुंच सकीं।


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More