145वीं बटालियन और कल्याणी एम्स ने पहुंचाई सीमा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा

News Saga Desk

उत्तर 24 परगना | साउथ बंगाल फ्रंटियर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 145वीं बटालियन ने “स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार अभियान” के तहत बुधवार को आईसीपी पेट्रापोल के नए पैसेंजर टर्मिनल के वीआईपी लाउंज में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया।

इस शिविर का आयोजन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कल्याणी के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर 145वीं बटालियन के अधिकारियों और कर्मियों ने कल्याणी एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का स्वागत किया, जिसमें बटालियन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सलोनी कुमारी भी उपस्थित थीं। गुरुवार को बीएसएफ की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया कि यह पहल केवल बीएसएफ कर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम नहीं है, बल्कि सीमा क्षेत्रों में रहने वाले आम लोगों और यात्रियों को भी सीधे लाभ प्रदान करती है। 145वीं बटालियन द्वारा आयोजित यह शिविर बीएसएफ के संकल्प को स्पष्ट रूप से दर्शाता है, जिसके तहत सीमा सुरक्षा के साथ-साथ समाज के समग्र विकास और कल्याण को भी प्राथमिकता दी जाती है।

कल्याणी एम्स की टीम में दंत चिकित्सक, नेत्र विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल थे, जिन्होंने नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर शिविर में सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, बीएसएफ महिला कर्मियों, एलपीएआई स्टाफ, पुलिस कर्मियों और यात्रियों ने चिकित्सकीय परामर्श और उपचार का लाभ उठाया।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More