डीसीएम ट्रक से 1589 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

सारण :- बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अवतारनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक से 1589.60 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में राजस्थान के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मद्यनिषेध टीम पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अवतारनगर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। सूचना थी कि डोरीगंज मार्ग से दिघवारा की ओर जा रहे एक डीसीएम ट्रक में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है।

वाहन जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चालक समेत दो लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजस्थान के टोंक निवासी पायलट गुर्जर उर्फ देवेंद्र गुर्जर और राजेश गुर्जर के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान दोनों ने ट्रक में शराब होने की बात स्वीकार की। इसके बाद की गई तलाशी में पुलिस ने कुल 1589.60 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब के अलावा डीसीएम ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

इस संबंध में अवतारनगर थाना में कांड संख्या-206/26 दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर शराब तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला और मुख्य सरगनाओं की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More