गोड्डा में टोटो की टक्कर से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

NEWS SAGA DESK

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। महागामा–हनवारा मुख्य मार्ग स्थित मानियामोड़ गांव में तेज रफ्तार टोटो ने सड़क पार कर रही तीन वर्षीय सपना सोरेन को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची साहेबगंज जिले के राजमहल की रहने वाली थी और इन दिनों अपने नानीघर आई हुई थी।

हादसे के बाद मुख्य मार्ग जाम

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर राज गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार बच्ची सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान टोटो चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टोटो पलट गया। इसी दौरान बच्ची की जान चली गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों की मांगें

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने, टोटो चालक की जल्द गिरफ्तारी, हादसे की जिम्मेदारी तय करने और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More