दिल्ली से 30 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए

News Saga Desk

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में अवैध रूप से रह रहे 30 बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिल्ली के भारत नगर इलाके से गिरफ्तार किया। ये सभी भीख मांगने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे। इनकी पहचान गुप्त सूचना और लंबे समय से चल रही निगरानी के आधार पर की गई।

उत्तर पश्चिमी जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी को पकड़ा गया है। इनके पास से 5 स्मार्टफोन बरामद हुए हैं जिनमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल था। पुलिस का कहना है कि इस एप का उपयोग ये बांग्लादेश में अपने परिजनों से संपर्क करने के लिए कर रहे थे।

पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे एजेंटों की मदद से अवैध रूप से सीमा पार कर दिल्ली पहुंचे। ये सभी बांग्लादेश के रंगपुर राज्य के कुरिग्राम जिले के विभिन्न गांव के रहने वाले हैं। इनमें पुरुष, महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More