गंगा नदी में नहाने गए 4 युवक पानी में डूबे, 2 की मौत 

News Saga Desk

बेगूसराय।  बिहार के बेगूसराय जिले के नयागांव थाना क्षेत्र स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नहाने के दौरान 4 युवक पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने 2 युवकों को बचा लिया, लेकिन 2 की मौत हो गयी। चारों युवक महमदपुर गौतम गांव के रहने वाले थे। वे सुबह काम पर जाने के बहाने घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही गंगा घाट पर नहाने चले गए। नहाने के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते चारों डूबने लगे। 

स्थानीय लोगों की मदद से 2 की बची जान

घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगायी और 2 युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया। बाकी 2 युवक गहराई में डूब गए। घटना की खबर मिलते ही नया गांव थाना की पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गयी। एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया और दोनों शवों को पानी से निकाला गया। मृतकों की पहचान कुंदन कुमार (22) और सन्नी कुमार (18) के रूप में हुई है। दोनों युवक महमदपुर गौतम गांव के निवासी थे।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More