news Saga Desk
रांची । अफ्रीका के ट्यूनीशिया में झारखंड के 48 प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। ये सभी हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिलों के रहने वाले हैं। मजदूरों ने वीडियो संदेश जारी कर बताया कि कंपनी ने पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं दिया, जिससे उनके सामने खाने-पीने तक का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से वतन वापसी की गुहार लगाई है। मामले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह के डीसी को जांच कर श्रम विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए प्रवासी मजदूरों की मदद के निर्देश दिए। साथ ही विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से भी सहायता की अपील की है। वही उद्योग, श्रम, नियोजन प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव ने भी बताया कि सभी 48 मजदूरों की शीघ्र और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है है।
No Comment! Be the first one.