झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन में अभियान लगातार जारी है

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन में अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज रांची स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में राजद विधायकों और इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में समर्थन, सहयोग और साझा राजनीतिक प्रतिबद्धता के साथ इंडिया गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। भाजपा चाहे जितना भी प्रचार-प्रसार कर ले, वास्तविकता यह है कि उसके पास जीत के लिए आवश्यक संख्या बल नहीं है और न ही झारखंड की अस्मिता एवं जनभावनाओं के प्रति उसकी स्पष्ट प्रतिबद्धता दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसका राजनीतिक जुड़ाव समय, परिस्थितियों और व्यक्तिगत हितों के अनुसार बदलता रहा है। इसके विपरीत, महागठबंधन झारखंड के हितों, स्थानीय आकांक्षाओं और साझा राजनीतिक मूल्यों के आधार पर एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है।

श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि महागठबंधन की एकजुटता और विधायकों के समर्थन से राज्यसभा उम्मीदवार श्री बैजनाथ राम एवं श्री प्रणव झा की जीत सुनिश्चित है।

बैठक में राजद प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सिंह यादव, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More