60 किलो का केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्मदिन

News Saga Desk

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जन्मदिन सोमवार को उनके समर्थकों ने बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जयराम ठाकुर के शिमला स्थित आधिकारिक आवास में 60 किलो का केक काटा गया। इस दौरान जयराम ठाकुर को सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

कार्यकर्ताओं ने जमकर पहाड़ी नाटी डालकर पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया और बधाई दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब वह सीनियर सिटीजन हो गए हैं। साथ ही उन्होंने बधाई संदेश के लिए प्रदेश भर की जनता का धन्यवाद किया।

जन्मदिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब वह सीनियर सिटीजन हो गए हैं। जीवन के इस पड़ाव पर पहुंचने के लिए वह ईश्वर, देवी-देवताओं और माता-पिता का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने संघर्ष भरा जीवन जिया और उन्होंने भी अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा समाज सेवा के लिए लगाया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वह देवी देवताओं से कामना करते हैं कि जब तक जीवन है तब तक समाज सेवा में वह ऐसे ही रत रहें। जयराम ठाकुर ने प्रदेश भर से मिल रहे बधाई संदेशों के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। प्रदेश भर से लोग बधाई दे रहे हैं। इसके लिए जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं जनता का आशीर्वाद ऐसे ही उन पर बना रहे ताकि वह देश और देश की सेवा में इसी प्रकार लगे रहें।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More