दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती सादगी और सेवा भाव के साथ आज

NEWS SAGA DESK

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की 82वीं जयंती रविवार को सादगी और सेवा भाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में ‘गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करेंगे और योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड प्रदान करेंगे, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिल सके।

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष गुरुजी के जन्मदिन पर कोई बड़ा सांस्कृतिक या भव्य आयोजन नहीं होगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिबू सोरेन के निधन को अभी एक वर्ष पूरा नहीं हुआ है, इसी कारण जयंती सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं रांची के आदिवासी मैदान स्थित शिबू सोरेन की प्रतिमा पर जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन सहित कई गणमान्य नेता श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके साथ ही पूरे राज्य में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गरीबों के बीच कंबल, फल और मिठाइयों का वितरण किया जाएगा। शिबू सोरेन के संघर्षों को याद करते हुए झामुमो कार्यकर्ता अस्पतालों और बस्तियों में जाकर सेवा कार्य करेंगे, ताकि गुरुजी की जयंती को जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से सार्थक बनाया जा सके।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More