News Saga Desk
रांची। राज्य पुलिस सेवा के 9 अफसरों को आईपीएस में प्रोन्नति दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2021, 2022 और 2023 की कुल 9 रिक्तियों के लिए यूपीएससी को अनुशंसा भेजी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति के बाद 17 पुलिस अधिकारियों की सूची यूपीएससी को भेजी गयी है।
इन अधिकारियों के नाम भेजे गए
यूपीएससी को भेजी गयी सूची में शिवेंद्र, राधाप्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, मजरूल होदा, राजेश कुमार, दीपक कुमार अविनाश कुमार, रोशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र चौधरी, राहुल देव बड़ाइक, ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार, समीर तिर्की और हीरालाल रवि के नाम शामिल हैं।
यूपीएससी करेगा चयन
भेजे गए नामों में डीएसपी, सीनियर डीएसपी और एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इनके कार्यक्षमता रिपोर्ट (एसीआर) और अन्य जरूरी दस्तावेज यूपीएससी को सौंपे गए हैं। यूपीएससी अधिकारियों के प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर प्रोन्नति के लिए योग्य अफसरों का चयन करेगी।
No Comment! Be the first one.