News Saga Desk
देवघर। देश के प्रसिद्ध कवि और कथावाचक कुमार विश्वास ने रविवार को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन विधि के तहत कामना लिंग का जलाभिषेक किया। पूजा में मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने कुमार विश्वास को संकल्प कराया। इस अवसर पर स्थानीय बीजेपी नेता अभय आनंद झा भी उनके साथ थे। कुमार विश्वास देवघर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद देवघर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमार विश्वास ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि “बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करके आया हूं और ऐसे पवित्र अवसर पर किसी प्रकार की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए। पूजा करके मैं आनंदित हूं, बाबा ने दर्शन दिए और पूजा की।” कुमार विश्वास का यह बयान इस समय राजनीतिक चर्चा में भी इज़ाफा कर रहा है, हालांकि उन्होंने चुनाव परिणामों पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की।
No Comment! Be the first one.