राजस्थान में बन रही कैंसर की वैक्सीन, कीमत 10 हजार

News Saga Desk

जयपुर। राजस्थान में पहली बार देसी तकनीक से विकसित कैंसर वैक्सीन तैयार की जा रही है। ये वैक्सीन महज 10 हजार रुपए के खर्च में कैंसर का इलाज करने में सक्षम होगी। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, जयपुर को डेंड्रिटिक सेल वैक्सीन बनाने की अनुमति मिल गई है। इस वैक्सीन से 5 तरह के कैंसर का इलाज संभव होगा। इसके देश की पहली स्वदेशी कैंसर वैक्सीन का दावा किया जा रहा है।

इस वैक्सीन पर शोध कर रहे महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर के सेंटर फॉर कैंसर इम्यूनोथेरेपी के निदेशक डॉ. अनिल सूरी से Exclusive बात की। उन्होंने बताया कि 27 साल की रिसर्च के बाद वो इस वैक्सीन की तकनीक तक पहुंचे हैं।

राजस्थान में हर साल 2 लाख से ज्यादा को होता है कैंसर स्टेट

कैंसर हॉस्पिटल, जयपुर के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने बताया कि राजस्थान में पुरुषों में मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर और महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के मरीज सबसे ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा मरीज ग्रामीण इलाके के होते हैं। हर साल 2 लाख से ज्यादा मरीज कैंसर के डिटेक्ट होते हैं। अकेले जयपुर स्थित राजस्थान स्टेट कैंसर सेंटर में बीते साल 75000 मरीज रजिस्टर्ड हुए थे। कैंसर विशेषज्ञों की मानें तो राजस्थान में कैंसर मरीजों को तीसरी और चौथी स्टेज में कैंसर का पर चलता हुआ जो लाइलाज होता है, इसलिए मौतों का आंकड़ा 55% है।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More