हजारीबाग में ट्रक से टक्कर में दो युवकों की मौत

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग के पदमा में एनएच-33 पर इटखोरी मोड़ के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अडार गांव के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कटकमसांडी निवासी राहुल कुमार यादव (पिता बैजनाथ यादव) और इचाक निवासी अनिल कुमार (पिता गुलाब) के रूप में हुई। दोनों युवक इटखोरी मोड़ से पदमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इटखोरी से हजारीबाग की ओर आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

पुलिस को लाठी भी चटकानी पड़ी

पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। देर रात परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, जिसके कारण प्रशासन को लाठी भी चटकानी पड़ी। घटना की जानकारी मिलने पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे डॉक्टरों के साथ हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डॉक्टरों से दुर्व्यवहार करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More