धनबाद में बैंक के अंदर अधिवक्ता के साथ पॉकेटमारी, 44 हजार लेकर फरार हो गये बदमाश

News Saga Desk

धनबाद।  अब बैंक के अंदर भी आपका पैसा सुरक्षित नहीं है। अगर आप भी बैंक में पैसा जमा करने या निकालने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि आपके पैसों पर पॉकटेमारों की नजर है। दरअसल दो दिन पहले यानि मंगलवार को एक अधिवक्ता के साथ पॉकेटमारी हो गई, वह भी बैंक के अंदर। अधिवक्ता की पहचान 68 वर्षीय राम नरेश यादव के रूप में हुई है। मंगलवार को वह धनबाद थाना क्षेत्र के एक बैंक में 44 हजार रुपये जमा करने गये थे। वह लाइन में लगे हुए थे इसी दौरान एक युवक ने उनके पॉकेट से 44 हजार रुपये निकाल लिए और भागने लगा। जब तक वह बैंक के बाहर जाते तक तक वह पॉकेटमार फरार हो चुका था। 

उन्होंने धनबाद थाना में इसकी लिखित शिकायत की है। साथ ही उन्होंने बैंक कर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह पैसा जमा करने गये थे तो काउंटर पर काफी भीड़ थी। इस कारण उन्होंने मैनेजर के पास जाकर पैसा जमा करवाने का आग्रह किया। लेकिन मैनेजर ने उनकी बात को टाल दिया। जिसके बाद वह दोबारा लाइन में खड़े हो गये। इसी दौरान पॉकटमार ने उनके 44 हजार निकाल लिए और फरार हो गया। इसलिए अधिवक्ता राम नरेश यादव ने बैंककर्मियों की भी शिकायत थाने में की है। अधिवक्ता ने यह भी बताया कि यह पैसा उन्होंने गाय खरीदने के लिए जमा किए थे। 


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More