News Saga Desk
रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। रांची से महाकुंभ जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 35 लोग सवार थे, लेकिन सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा एनएच 33 पर हेसागढ़ा के पास हुआ। बस के पीछे से धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसे देखकर ड्राइवर ने बस को सड़क के किनारे किया और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बुझने के बजाय बढ़ने लगी और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है ।
No Comment! Be the first one.