रांची समेत कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ हो सकती है बारिश

News saga Desk

रांची। झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गर्जन और बारिश का माहौल बना हुआ है। इस दौरान दिन के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि रात में तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

22 को सभी जिलों में बारिश हो सकती है

वहीं, 22 फरवरी को राज्य के 14 जिलों पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, और लोहरदगा में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने के आसार बने हुए हैं। तकरीबन सभी जिलों में बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि खूंटी और रांची जिलों में ओलावृष्टि भी दर्ज किया गया। सबसे अधिक बारिश 26.0 एमएम नामकुम (रांची) में दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस नामकुम (रांची) में दर्ज किया गया।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More