महाशिवरात्रि के दिन बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले देख ले रूट्स 

News Saga Desk

रांची। महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को रांची में भव्य शिव बारात निकलेगी। इसे देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

शिव बारात के दौरान इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

  • न्यू मार्केट चौक के पहले सभी वाहनों का प्रवेश जुलूस के दौरान प्रतिबंधित रहेगा। 
  • पंडपा, पिस्का मोड़ से नगर क्षेत्र की ओर जाने वाले भारी वाहन, मालवाहक वाहन और सिटी राइड बसें बंद रहेंगी। छोटे वाहन इन्हीं मार्गों से आ-जा सकेंगे। 
  • पिस्का मोड़ से आगे जुलूस के समय वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 
  • सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो-इंट्री रहेगी।
  • बूटी मोड़ से बरियातू होते हुए बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे, लेकिन छोटे वाहन करमटोली चौक से जेल चौक की ओर जा सकेंगे। 

शिव बारात का मार्ग

शिव बारात इंद्रपुरी रातु रोड से शुरू होकर मेट्रोगली, रातू रोड, रानी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, बानो मंडिल मार्ग, गाड़ीखाना, कार्ट सराय रोड, जेजे रोड, शहीद चौक, पुस्तक पथ, ज्योति संगम, गांधी चौक, मारवाड़ी टोली, महावीर चौक, प्यादा टोली होते हुए रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग दुर्गा पूजा समिति प्रांगम में समाप्त होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शिवरात्रि के दिन जुलूस वाले मार्ग का कम से कम उपयोग करें। 


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More