अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ की रिलीज डेट आई सामने

News Saga Desk

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे, जो उनके साउथ भारतीय सिनेमा में डेब्यू को खास बनाता है। फिल्म में अक्षय के साथ मोहनलाल, प्रभास और विष्णु मांचू जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रिलीज हुए नए पोस्टर में सभी प्रमुख कलाकारों की झलक देखने को मिल रही है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म ‘कन्नप्पा’ के पोस्टर में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि प्रभास रुद्र की भूमिका में दिखाई देंगे। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म छठी से आठवीं शताब्दी के दौरान भगवान शिव के एक प्रबल भक्त की कहानी पर आधारित है। फिल्म के निर्माता मोहन बाबू हैं। ‘कन्नप्पा’ 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका टीजर 1 मार्च, 2025 को लॉन्च किया जाएगा।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More