PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से OPD सेवाएं प्रभावित, मरीजों को हो रही परेशानी

News Saga Desk

पटना।  बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में PG डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल के कारण अस्पताल की OPD सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। ऐसे में फिलहाल PMCH में केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं। 

स्टाइपेंड नहीं मिलने से हैं नाराज

मिली जानकारी के अनुसार, PG डॉक्टरों का आरोप है कि उन्हें पिछले 4 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है, जिसके कारण वे नाराज हैं। उनके अनुसार, कई बार प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया था। लेकिन PMCH प्रशासन ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इस कारण डॉक्टरों के पास हड़ताल करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा। 

कैंपस में बना अफरातफरी का माहौल

वहीं, इस हड़ताल के कारण PMCH कैंपस में अफरातफरी का माहौल बन गया है। इसकी वजह से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि पटना में रहने के खर्चे काफी ज्यादा होते हैं। पिछले कुछ महीनों से स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण उन्हें कई मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। फिलहाल, डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। वे काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More