पटना में शराब तस्करों का आतंक, दारोगा का सिर फोड़ा; पुलिस कर रही आरोपियों की तलाशी 

News Saga Desk

पटना। बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि अपराधी पुलिस को भी अपने हमलों का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में जब खुद पुलिस पर हमला हो, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। ताजा मामला पटना के कुम्हरार इलाके का है, जहां शराब तस्करों ने एक प्रशिक्षु दारोगा पर जानलेवा हमला किया है।

दारोगा पर किया जानलेवा हमला

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुम्हरार के मुसहरी इलाके की है। यहां शराब बेचने की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु दारोगा अमित कुमार मौके पर पहुंचे। जैसे ही वह वहां पहुंचे, शराब माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सिर फूट गया। हालांकि, दारोगा को इलाज के लिए NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

4 तस्करों के खिलाफ शिकायत दर्ज

वहीं, घटना के बाद पुलिस ने 4 शराब तस्करों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, अब तक एक भी अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। इस घटना ने कुम्हरार क्षेत्र के मुसहरी इलाके में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोग इस घटना के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। चूंकि यह मामला पुलिस कर्मी से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस इस पर कड़ी नजर रखे हुए है और गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More