बिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

News Saga Desk

बिहार।   बिहार के वैशाली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ  है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने 4 लोगों की जान ले ली, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया।  हादसा मुजफ्फरपुर और वैशाली की सीमा पर स्थित फकुली थाना क्षेत्र में हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने 2 बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुणाल कुमार और धीरज कुमार उर्फ नीरज के रूप में हुई है।  

फिर हादसे के बाद ट्रक वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र के मौना चौक पहुंचा, जहां उसने एक महिला सहित 4 लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कृष्णा देवी और नागेंद्र महतो की मौत हो गई, जबकि संतोष कुमार और शंभू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।  टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक एक सामुदायिक भवन में जा घुसा, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।  घायलों को पहले गोरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया।  

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लालगंज-फकुली और गोरौल-सरैंया सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल, बेलसर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, गोरौल थानाध्यक्ष रौशन कुमार और लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More