Adani Group: गौतम अडानी ने वायर एंड केबल बिजनेस में उतरने का किया एलान, Polycab और KEI Ind. का स्टॉक औंधे मुंह गिरा

News Saga Desk

नई दिल्ली। वायर एंड केबल्स सेक्टर में घमासान होने वाला है। आदित्य बिरला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक के बाद अडानी समूह ने भी वायर एंड केबल बिजनेस में कदम रखने का फैसला किया है। देश के दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी की अडानी समूह ने ज्वाइंट वेंचर कंपनी प्रणीता इकोकेबल्स लिमिटेड बनाने का फैसला किया है।

कच्छ कॉपर लिमिटेड ने प्रणीता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर प्रणीता इकोकेबल्स लिमिटेड नाम से वायर एंड केबल बिजनेस शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें दोनों ही कंपनी के पास 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी होगी। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने बताया कि नई कंपनी वायर एंड केबल्स और मेटल्स प्रोडेक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन में उतरेगी। 

अडानी समूह के वायर एंड केबल्स के बिजनेस में कदम रखने के इस एलान के बाद सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है। तो अडानी समूह के इस एलान के बाद स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड वायर एंड केबल्स सेक्टर के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है।

गुरुवार 20 मार्च के कारोबारी सेशन में पॉलीकैब इंडिया से लेकर हैवल्स इँडिया लिमिटेड, आरआर काबेल और फिनोलेक्स केबल्स  के शेयर 7 फीसदी तक नीचेजा लुढ़के। केईआई इंडस्ट्रीज का शेयर भी 5 फीसदी से ज्यादा नीचे जा लुढ़का। इससे पहले जब अल्ट्राटेक सीमेंट ने वायर एंड केबल बिजनेस में कदम रखने का फैसला किया है तब भी इन कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली थी। अडानी समूह के वायर एंड केबल बिजनेस में कदम रखने के एलान के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के स्टॉक में तेजी देखी जा रही है और स्टॉक सुबह में पिछली क्लोजिंग 2318 के मुकाबले 2348 रुपये पर जा पहुंचा है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More